Weekly Lucky Horoscope 18 To 24 May 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 18 से 24 मई 2026): मई माह के तीसरे सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा जा सकता है। 18 मई से 24 मई के इस सप्ताह में चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वृषभ, मिथुन और कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा सूर्य और बुध वृषभ राशि में रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही मिथुन राशि में शुक्र और गुरु रहेंगे, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह मंगल मेष राशि में रहकर रूचक राजयोग, केतु सिंह राशि और कुंभ राशि में राहु विराजमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशि के जातकों के करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध लेकर आर्थिक मामलों में काफी बदलाव डाल सकती है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से 12 राशियों पर किसी न किसी तरह से असर देखने को मिल सकता है। लेकिन इन 6 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ हो सकता है…
मेष राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Aries Lucky Weekly Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लग्न भाव में मंगल के होने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, इंक्रीमेंट के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा खासा लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। नएय कॉन्ट्रैक्ट, डील या फिर अच्छा खासा कमीशन मिल सकता है। शेयर मार्केट, निवेश या फिर रियल एस्टेट में आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। हालांकि प्रॉपर्टी, वाहन खरीदते समय थोड़ा सोच विचार अवश्य करें।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह ये है कि बेकार के गुस्से, इगो, अहंकार से बचकर रहें, क्योंकि इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए बेकार में किसी भी प्रकार का विवाद न करें। हर काम सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें।
वृषभ राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Taurus Lucky Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह स्वास्थ्य के लेकर नौकरी और बिजनेस में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लग्न भाव में बुध और सूर्य और धन भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों के आय में तेजी से बढ़ोतरी होने के साथ भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। कंसल्टेंसी, मोटिवेशनल स्पीकिंग, ज्योतिष, काउंसलिंग या मीडिया से जुड़े जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ हो सकता है। विदेश से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। पुराने किए गए निवेश में आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Lucky Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। काउंसलर, कंसल्टेंट, मोटिवेशनल स्पीकर, योगा टीचर आदि से जुड़े क्षेत्रों वाले जातकों के लिए ये सप्ताह शानदार जाने वाला है। इस सप्ताह निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहने वाला है।
इस सप्ताह अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ और रिलेशनशिप की बात करें तो यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि विनम्रता के साथ बात करें। संयम और धैर्य इस सप्ताह आपके लिए आवश्यक रहेंगे।
धनु राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Lucky Weekly Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह काफी खास जा सकता है। इस राशि के जातकों को पुराने किए गए निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति लाभकारी हो सकती है। नए कॉन्ट्रैक्ट और डील साइन हो सकती है। इसके अलावा आईटी, सॉफ्टवेयर, फैशन, इंटीरियर डिजाइन और स्टार्टअप से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह कई मायनों में खास हो सकता है। नई नौकरी मिलने के साथ-साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लव लाइफ की बात करें, तो सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है।
मकर राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Lucky Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। सप्ताह के आरंभ में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। लेकिन इससे आप जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं। आपके द्वारा की जा रही मेहनत, लगन और धैर्य का फल अवश्य मिल सकता है। कोई पुराने निवेश से अच्छा खासा लाभ हो सकता है। विदेश से जुड़े काम में आपको सफलता हासिल हो सकती है। मां और जीवनसाथी के साथ चले आ रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती है। करियर में प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आसपास के नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखने में सफल हो सकते हैं।
मीन राशि लकी साप्ताहिक राशिफल (Pisces Lucky Weekly Horoscope)
इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह लाभकारी हो सकता है। नौकरी में आपके द्वार की जा रही मेहनत में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में आपको कई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
हालांकि, लव लाइफ के मामले मं थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
