Weekly Lucky Horoscope 16 To 22 March 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 16 से 22 मार्च 2026): मार्च माह का तीसरा सप्ताह काफी खास माना जा रहा है। ये सप्ताह विक्रम संवत 2083 का पहला वीक होगा। इस सप्ताह की 19 तारीख को हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही है। ऐसे में कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में रहेंगे। इसके अलावा कुंभ राशि में बुध, मंगल और राहु रहेंगे और मीन राशि में शुक्र, शनि, सूर्य विराजमान रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वह कुंभ, मीन और मेष में गोचर करेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। 12 में से इन 7 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मार्च माह के तीसरे सप्ताह की लकी राशियों के बारे में…
वृषभ लकी साप्ताहिक राशिफल (Taurus Lucky Weekly Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी लकी हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में शनि, शुक्र और सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगा। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैंतृक संपत्ति के माध्यम से लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Lucky Weekly Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह कई मायनों में खास हो सकता है। इस सप्ताह मंगल, राहु नौवें भाव में और मिथुन लग्न भाव में रहेंगे। चंद्रमा की स्थिति में बदलाव के कारण आपके कार्यों को समय पर पूरा करने में सहायक रहेगा। इस दौरान आप अपने कामों में काफी व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कार्यों में आसानी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दशम भाव में शुक्र का मालव्य महापुरुष योग तथा केंद्र में बृहस्पति की स्थिति उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रही है। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऐसे में कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। नया कार्य आरंभ करने के लिए ये अवधि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Lucky Weekly Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह लकी साबित हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में उच्च राशि का शुक्र मालव्य महापुरुष योग बना रहा है। इसके साथ ही सूर्य से युति होने के कारण आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ सराहना मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। नई डील या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Lucky Weekly Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इंटरव्यू दे चुके जातकों को लाभ मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त या फिर परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में भी उन्नति के योग बन रहे हैं । इसके अलावा विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं, क्योंकि आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा मीन राशि में होंगे। इस दौरान कोई भी नया काम आरंभ न करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Lucky Weekly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस सप्ताह कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। तृतीय भाव में शुक्र, शनि और सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही इच्छित स्थान पर स्थानांतरण के भी योग बन सकते हैं। इस सप्ताह नए वाहन या संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता हासिल हो सकती है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Lucky Weekly Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी खास हो सकता है। काम के कारण कुछ यात्राएं कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल है और उन्हें पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। शुक्र के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट या संपत्ति से जुड़े लोगों के कार्यों में भी तेजी आने की संभावना है।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Lucky Weekly Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अनुकूल हो सकता है। लग्न में उच्च राशि का शुक्र मालव्य महापुरुष योग बना रहा है, जो सुख-समृद्धि और उन्नति का संकेत देता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और सरकारी कार्यों में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से भूमि या वाहन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
