ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक रत्नों में अलौलिक शक्तियां होती हैं यदि रत्न सही समय में मतलब कुंडली का विश्लेषण कराकर और ग्रहों की सही स्थिति को देखकर धारण किए जाएं तो उनका सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं फिरोजा रत्न के बारे में। ज्योतिष में इस रत्न को बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है। बहुत ही कम लोग इस रत्न को धारण कर पाते हैं। ये बृहस्पति ग्रह का रत्न है जिसे धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
आपको बात दें कि बाजार में कई प्रकार के नकली फिरोजा भी उपलब्ध है, यहां हम आपको फिरोजा से संंबधित पहचान बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आप बाजार से असली फिरोजा खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को ये करता है सूट और इसकी पहचान…
ये लोग धारण कर सकते हैं फिरोजा:
फिरोजा को अंग्रेजी में ‘टरक्वाइश’ कहा जाता है। फिरोजा रत्न दिखने में गहरे नीले रंग का होता है। साथ ही देखने में आकर्षक लगता है। धनु राशि के लोगों के लिए ये रत्न सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। वहीं कुंडली में अगर गुरु बृहस्पति उच्च के स्थित हैं, तो भी इस रत्न को धारण किया जा सकता है। साथ ही इसके साथ ही मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों भी ये रत्न धारण कर सकते हैं। वहीं गुरु अगर चंद्र कुंडली और नवमांश में भी सकारात्मक स्थित हैं तो भी फिरोजा धारण किया जा सकता है। इसके अलावा फिरोजा रत्न राहु केतु के दुष्प्रभाव को भी कम करने में भी सहायक होता है।
ऐसे करें फिरोजा की पहचान:
फिरोजा रत्न दिखने में आकर्षक होता है। आपको बता दें कि ईरान का फिरोजा सबसे अच्छा माना जाता है। इसका रंग गहरा नीला, आसमानी और कई बार हरा रंग लिए हुए भी होता है। इसके अलावा भी अमेरिकन, तिब्बत और भारत में प्राप्त होने वाले फिरोजा भी अच्छा होता है। आपको बता दें कि बाजार में फिरोजा मिल तो आसानी से जाता है। लेकिन इसकी क्वालिटी देखने वाली बात होती है। फिरोजा की क्वालिटी मतलब कलर और चमक के साथ- साथ इसकी क्वालिटी भी बढ़ती जाती है।