Vivah Panchami 2022: आज विवाह पंचमी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी बन रहा है। इस योग में पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। विवाह पंचमी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।
विवाह पंचमी 2022 मुहूर्त (Vivah Panchami 2022 Muhurat)
पंचाग के अनुसार पंचमी तिथि 27 नवंबर को शाम 4 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.35 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज दो शुभ योग भी बन रहे हैं। 28 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से 29 नवंबर को सुबह 6.55 बजे तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि भी बन रहा है। मान्यता के अनुसार किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए सर्वार्थ सिद्धि बहुत ही शुभ माना जाता है।
विवाह पंचमी पूजा विधि (Vivah Panchami 2022 Puja Vidhi)
-प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहने।
-पूजा स्थल की सफाई कर गंगा जल से शुद्ध करें।
-भगवान राम और मां सीता की प्रतिमा चौकी पर स्थापित करें।
-भगवान राम को लाल रंग का कपड़ा चढ़ाएं।
-देसी घी का दीपक जलाएं और तिलक लगाएं।
-भगवान राम और मां सीता की आरती करें।
विवाह पंचमी पर करें ये उपाय (Vivah Panchami ke Upay)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर प्रेम विवाह में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो विवाह पंचमी पर आप मां सीता को सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें। वहीं अगर आप का रिश्ता बार-बार टूट जा रहा है, तो इस दिन आप विधि-विधान से भगवान राम और मां सीता का विवाह कराएं। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।