Hindu Nav Varsh 2023: वैदिक पंचांग अनुसार ‘विक्रम संवत 2080’ यानी हिंदू नववर्ष शुरू हो चुका है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत कई राजयोगों के साथ हो रही है। आपको बता दें शनि देव ने कुंभ में गोचर करके शश राजयोग बनाया है। साथ ही गुरु ग्रह मीन राशि में चल रहे हैं, जिससे हंस राजयोग बन रहा हैं। वहीं बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयगोग और बुध के मीन में प्रवेश से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस नववर्ष के राजा बुध होंगे और मंत्री की भूमिका में शुक्र ग्रह रहेगा। बुध को व्यापार और बुद्धि का दाता कहा जाता है। वहीं शुक्र ग्रह धन, वैभव और ऐश्वर्य के दाता है। इसलिए यह नववर्ष 3 राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में बन रहे हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होंगी। वहीं विदेश यात्रा पर आप जा सकते हैं। साथ ही धर्म- कर्म के काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं पेशेवर जीवन में शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे। साथ ही पिता के पूर्ण सहयोग से सफलता मिलेगी। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही छात्रों के लिए नववर्ष बेहद शुभ रहेगा। अच्छे नंबरों से वो पास होंगे। साथ ही प्रतियोगी छात्र किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
हिंदू नववर्ष धनु राशि के जातकों को बेहद शुभफलयी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो 17 जनवरी से धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिली है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में 4 राजयोग चतुर्थ भाव में बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
साथ ही जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, उनको इस वर्ष अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं माता का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कार्य स्थल पर आपके काम की खूब वाहवाही होगी। वहीं जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए हिंदू नववर्ष अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके कर्म भाव पर गोचर कर रहे हैं। वहीं राजयोग आपकी राशि से 11वें भाव में बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस साल इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही निवेश करने के लिए समय बेहद अनुकूल है। आपको प्रत्येक कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी। वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब का ऑफर मिल सकता है।