Vijaya Ekadashi 2026 Mantra: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में एकादशी के दिन भक्त विजया एकादशी का उपवास रखते हैं। इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है और पीले रंग की चीज़ों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस साल यह पर्व आज यानि 13 फरवरी को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्मशास्त्रों में एकादशी व्रत को अत्यधिक महत्व दिया गया है और इसे सबसे प्रभावशाली धार्मिक उपवासों में गिना जाता है। इस व्रत का विशेष पुण्य किसी अन्य व्यक्ति को भी समर्पित किया जा सकता है। मान्यता है कि विजया एकादशी का उपवास रखने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि विजया एकादशी के दिन पूजा-अर्चना और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, इससे जीवन में धन, सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है।
एकादशी व्रत के प्रभावशाली मंत्र
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि ।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ विष्णवे नम:
धन-समृद्धि मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो , मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि ।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि ।
लक्ष्मी विनायक मंत्र
दन्ता भये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया,
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
विष्णु के पंचरूप मंत्र
ॐ अं वासुदेवाय नम:।।
ॐ आं संकर्षणाय नम:।।
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:।।
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:।
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
