Venus Transit 2026: फ्यूचर पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026 से वैभव, सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, कला, सौंदर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। वहीं मंगल ऊर्जा, साहस और कर्म का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में जब शुक्र मंगल के घर में प्रवेश करते हैं तो यह संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, करियर में उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है।
ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन सिंह, कर्क और मेष राशि के लोगों को इस समय करियर और कारोबार में तरक्की की संभावना है।
शुक्र का मेष राशि में गोचर का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का मंगल की राशि में प्रवेश भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और जीवन में आकर्षण बढ़ाने वाला माना जाता है। यह समय कला, रचनात्मक कार्यों, फैशन, डिजाइन, मीडिया और मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल रह सकता है। हालांकि किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी व्यक्तिगत कुंडली का विश्लेषण जरूर कर लेना चाहिए।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शुक्र का मंगल की राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपी राशि में ही गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल सकते हैं।
वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी सुख और सामंजस्य बने रहने के योग हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार के योग बन सकते हैं और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है।
साथ ही इस समय किए गए निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। लेकिन आपको मेहनत करती रहनी चाहिए। लोगों के साथ टच में रहें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर विशेष लाभकारी माना जा रहा है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय करियर में उन्नति के योग बन सकते हैं और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है और धन संचय के अवसर बढ़ सकते हैं।
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं उनको परीक्षा में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। लेकिन आपको मेहनत करती रहनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
