Venus Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख का कारक माना जाता है। मतलब जब भी शुक्र ग्रह गोचर करते हैं तो राशियों के साथ इन क्षेत्रों पर भी विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 24 घंटे बाद कुंभ राशि में गोचर (Shukra Transit In Kumbh) करने जा रहे हैं। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर से 3 राशि के लोगों को धनलाभ और कार्य में सिद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे। इसलिए विदेश यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आर्थिक मामलों में आप खूब उन्नति करने का योग है। वहीं शुक्र की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए वैवाहिक जीवन में इस समय संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पार्टनरशिप में आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप साझेदारी का काम भी शुरू कर सकते हैं। इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। साथ ही पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। वहीं कारोबार चमकेगा और लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी है, इसलिए शुक्र ग्रह का गोचर आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही छात्रों को मेहनत से बड़ी सफलता हाथ लगेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में शुभ परिणाम पाएंगे। वहीं कारोबारी इस समय कोई यात्रा कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभप्रद हो सकती है।