Vastu Tips For Home: साल 2023 शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम बचा हुआ है। ऐसे में हर इंसान जानना चाहते है कि आने वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। उसकी कितनी आर्थिक तरक्की होगी। यहां हम बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है, जिनको साल शुरू होने से पहले लाएंंगे तो जीवन में धन- समृद्धि होने की मान्यता है। साल भर आपके जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को घर लाने से धन की कमी नहीं होने की मान्यता है…
घर लाएं तुलसी का पौधा
साल 2023 शुरू होने से पहले घर मां तुलसी का पौधा लाएं और घर में तुलसी का पौधा लगाएं। क्योंकि घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी कलह क्लेश दूर होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन के मार्ग खुलने की मान्यता है। लेकिन ध्यान रहे तुलसी का पौधा लगाने के बाद उसकी नियमित पूजा जरूर करें।
लघु नारियल
नया साल शुरू होने से पहले किसी भी बुधवार को एक लघु या एकाक्षी नारियल बाजार से लेकर आएं और उसके बाद नारियर को एक लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होने की मान्यता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।
धातु का कछुआ और हाथी
साल 2023 शुरू होने से पहले धातु का कछुआ और हाथी घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ये वास्तु शास्त्र में कछुए और हाथी को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. नया साल शुरू होने से पहले पीतल, कांसा या चांदी से बने कछुए को खरीद कर लाएं और उसे गेस्ट रूम में उत्तर दिशा में रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है।
मोती शंख
वास्तु अनुसार घर में मोती शंख को रखने से सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। इसलिए आप साल 2023 शुरू होने से पहले मोती शंख खरीदकर ला सकते हैं। मान्यता है मीती शंख माना लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसलिए इस शंख को अपने पैसे वाली जगह पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक संपन्नता रहने की मान्यता है।
लाफिंग बुद्धा
नए साल के मौके पर आप घर पर लाफिंग बुद्धा भी खरीदकर ला सकते हैं। वहीं लाफिंग बुद्धा को घर की उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष से तो मुक्ति मिल ही सकती है। साथ ही आर्थिक तरक्की के योग बनते हैं।