Vastu Tips for Shoes: घर में जूते-चप्पल कहां और किस दिशा में रखें। इस बात को लेकर अधिकतर लोगों के मन में सवाल आता है। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं फिर चाहे वो जूते- चप्पल ही क्यों न हो। लेकिन किराए के घर में रहना, छोटे कमरे में रहने वाले लोगों के लिए हर एक नियम पालन कर पाना संभव नहीं है।  हर घर में वास्तु के अनुसार तय की गई दिशा में ही जूते रखने की जगह हो। जूता हमारे पैरों से संबंधित है। इसलिए इसे सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है। गलत जगह पर जूते- चप्पल रखने से अशांति, हर काम में रुकावट आने से लेकर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।  आइए जानते हैं घर पर किस दिशा में रखें जूते और किसी तरह की अलमारी में  रखना हो सकता है लाभकारी…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई लोग बाहर के चप्पल-जूते को घर की किचन, मंदिर तक पहनकर पहुंच जाते हैं। इससे न केवल ग्रह खराब होते हैं। बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं फटे-पुराने जूते राहु-केतु को भी आकर्षित करते हैं। ऐसे में शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा जूते-चप्पलों को साफ और पॉलिश करके ही रखें।।

किस दिशा में जूते रखना होगा शुभ

वास्तु शास्त्र में जूते रखने के लिए कुछ दिशाएं बताई गई है। इसके अलावा दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम के बीच की दिशा, उत्तर-पश्चिम में रख सकते हैं। इसके अलावा पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है।

अगर सही दिशा न हो, तो क्या करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में ऊपर बताई गई दिशाओं में जूते-चप्पल रखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप लकड़ी की बनी हुई जो रैक आती है उसमें रख सकते हैें। आमतौर पर लोग लोहे,प्लास्टिक या फिर स्टील से बनी रैक को रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन्हें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। लकड़ी की अलमारी रखना सबसे बेहतर है। इसे नकारात्मक ऊर्जा संतुलित रहती है।

लकड़ी की अलमारी में रखना क्यों है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार लकड़ी के बॉक्स में जूते-चप्पल रखना कई मायनों में खास माना जाता है। इनमें जूते रखने से नकारात्मक ऊर्जा काफी हद तक कंट्रोल में रहती हैं। लकड़ी को मंगल का तत्व माना जाता है। जबकि जूते-चप्पल राहु और शनि से संबंधित है। मंगल तत्व की शक्ति इन नकारात्मक प्रभावों को संतुलित करने में सहायक मानी जाती है। जबकि लोहे का उपयोग शनि तत्व को और बढ़ा सकता है।

 इन दिशाओं में न रखें जूते-चप्पल

अगर बात करते हैं कि किस दिशा में जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर दिशा के लिए भारी चीजों की रखने की मनाही होती है। इसलिए इन दिशाओं में नहीं रखना चाहिए।

मुख्य द्वार में जूते-चप्पल रखना चाहिए कि नहीं

कई लोगों की आदत होती है कि मुख्य द्वार में जूते-चप्पल उतार देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर के अंदर दूसरे चप्पल पहनकर घूमें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है, नकारात्मकता कम होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है। इससे मन शांत रहता है, परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहता है। 

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की सामान्य मान्यताओं, प्राचीन सिद्धांतों और पारंपरिक सूत्रों पर आधारित है। यह जानकारी केवल पाठकों की सामान्य जागरूकता और रुचि के लिए साझा की गई है। वास्तु के नियम हर घर की बनावट, दिशा और स्थान के अनुसार अलग-अलग प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए यहां दिए गए सुझाव अंतिम सत्य नहीं हैं। किसी भी बड़े निर्माण, तोड़-फोड़ या वास्तु उपाय को आजमाने से पहले कृपया किसी अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ (Vastu Consultant) से परामर्श अवश्य लें। जनसत्ता के इस लेख में दी गई जानकारी की पूर्ण सटीकता या इसके माध्यम से मिलने वाले किसी भी परिणाम की कानूनी जिम्मेदारी नहीं लेता है।