Vastu Tips For Shami Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का उल्लेख किया गया है जिनका धार्मिक महत्व काफी अधिक है। मान्यता है कि इनमें देवी-देवताओं का होता है। इन्हीं पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इतना ही नहीं शमी से संबंधित कुछ उपाय करने से शनि साढ़े साती, ढैया से लेकर राहु दोष के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को सही दिशा, दिन में लगाने के साथ-साथ खास उपाय करने से घर और जीवन में धन से संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शमी के पौधे को किस दिशा में लगाने से लेकर किस चीज को बांधना हो सकता है शुभ…
घर के अंदर रख सकते हैं शमी का पौधा?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के अंदर रखना शुभ नहीं माना जाता है। इसे हमेशा घर के बाहर इस तरह मुख्य द्वार के पास रखें कि जब भी आप घर से बाहर निकलें, यह आपके दाएं ओर पड़े। अगर आपके मुख्य द्वार के पास इतनी जगह नहीं है कि शमी का पौधा रख सकते हैं, तो इसे छत पर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
सूर्यास्त के बाद जलाएं दीपक
रोजाना सूर्यास्त के बाद शमी के पौधे के पास दीपक जलाएं और 11 बार “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें। ऐसा करने से घर से संबंधित हर समस्या दूर होगी। इसके साथ ही शनि की कृपा बनी रहेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
भगवान शिव को अर्पित करें शमी पत्र
भगवान शिव को शमी का पौधा इतना प्रिय है कि जब भी आप शिव मंदिर जाएं, तो शमी के पौधे की पत्तियां अवश्य अर्पित करें।
शमी के पौधे पर बांधे कलावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे की नियमित पूजा करनी चाहिए। शनिवार या सोमवार के दिन शमी की टहनी पर लाल रंग का कलावा बांधना शुभ माना जाता है। कलावा बांधते समय शनिदेव से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
राहु के दुष्प्रभाव होते हैं कम
शमी के पेड़ पर लाल कलावा बांधने से कुंडली में राहु की स्थिति भी मजबूत मानी जाती है, जिससे राहु के नकारात्मक प्रभावों में कमी आती है।
शमी का पौधा लगाने का शुभ दिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा शनिवार या विजयदशमी के दिन लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन दिनों शमी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ शनिदेव और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
