Vastu Niyam For Home : वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही ऐसे घर में रहने वाले लोगों के जीवन में आर्थिक तंगी आ जाती है। साथ ही घर के लोगों की सेहत खराब रहती है। वहीं  इसी प्रकार अगर घर बनवाने से पहले वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। घर के लोगों के बीच में प्यार बना रहता है। ऐसे में हम आपको बतान जा रहे हैं वो कौन सी चीज हैं जिनका घर बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं…

2027 तक इन राशियों की बढे़गी मुश्किलें, रहेगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

इस दिशा में रखें मकान की नींव

वास्तु शास्त्र अनुसार नींव की खुदाई और भूमि पूजन ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से ही कराना चाहिए। ईशान कोण को सबसे पवित्र और शुभ माना गया है। भगवान शिव के नाम पर आधारित यह कोना देवताओं का निवास स्थान माना जाता है, जो ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का केंद्र है। ऐसे में इसी दिशा से अपने मकान की नींव रखवानी चाहिए।

स्थिर लग्न में रखें नींव

वास्तु के मुताबिक अपने मकान की नींव में पहली ईंट यानी शिलान्यास हमेशा स्थिर लग्न, शुभ मुहूर्त और शुभ दिन पर ही कराना चाहिए। ऐसा करने से घर बनवाते समय बाधा नहीं आती है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। वहीं धन की आवक बनी रहती है।

नहीं लगवाएं पुरानी चीजें

कुछ लोग अपने मकान में पुरानी लकड़ी, लोहा आदि लगवा लेते हैं। इसे वास्तु अनुसार सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के लोगों की सेहत खराब रहती है। वहीं ऐसा करने से वास्तु देवता नाराज होते हैं। 

कार्य बीच में नहीं रोके

अगर घर का निर्माण एक बार आरंभ हो जाए तो उसे बीच में नहीं रोकना चाहिए। ऐसा करने से उस पूरे स्थान पर राहु का वास हो सकता है। साथ ही फिर ऐसे घर में बार- बार निर्माण में बाधा आती है। वहीं घर के सदस्यों में मनमुटाव रहता है। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई- झगड़ा होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें