Vastu Tips: आर्थिक तंगी का कर रहे हैं सामना तो वास्तु के ये टिप्स हो सकते हैं मददगार, जानें- क्या है मान्यता
आर्थिक तंगी से निपटने के लिए वास्तु टिप्स को अपनाना भी कारगर मानते हैं। बताया जाता है कि वास्तु टिप्स की मदद से बहुत जल्द आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है।

Vastu Tips for Money: आर्थिक तंगी की स्थिति में कई लोग निराश हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि इस स्थिति से उबरने के लिए प्रयास किए जाएं। कहते हैं कि बिना मेहनत करे कभी फल प्राप्त नहीं होता है। इसलिए आर्थिक तंगी से दूर होने के लिए मेहनत करना बहुत जरूरी है। साथ ही कई लोग आर्थिक तंगी से निपटने के लिए वास्तु टिप्स को अपनाना भी कारगर मानते हैं। बताया जाता है कि वास्तु टिप्स की मदद से बहुत जल्द आर्थिक स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है।
घर में लगाएं नारंगी का पौधा – वास्तु टिप्स में यह बताया गया है कि घर में नारंगी का पौधा लगाना चाहिए। कहते हैं कि घर में नारंगी का पौधा लगाने से घर से नकारात्मक तक दूर हो सकती है और यह धन की वृद्धि का भी कारक साबित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि घर में नारंगी का पौधा लगाने से खुशहाली आती है। साथ ही इस पौधे से इस प्रकार की ऊर्जाएं निकलती हैं जिनकी मदद से घर में धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
संध्या पूजा में बजाएं घंटी – बताया जाता है कि संध्या पूजन के दौरान घंटी बजाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही इस उपाय को करने से घर से वास्तु दोष भी दूर हो सकता है। कहते हैं कि घंटी की आवाज इतनी पवित्र होती है कि इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में पवित्रता आने के साथ ही धन आगमन के योग भी बनने लगते हैं। बताया जाता है कि इस आसान उपाय को जरूर करना चाहिए।
परिवार के सदस्यों का हंसता हुआ चित्र – ऐसा बताया जाता है कि वास्तु दोष दूर करने के लिए और घर में धन प्राप्ति के योग बनाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का हंसता हुआ चित्र घर में लगाना चाहिए। यह चित्र ऐसी जगह पर लगाएं जहां से घर में आने जाने वाले लोगों को यह चित्र दिखता रहे। कहते हैं कि इस चित्र के माध्यम से घर में खुशहाली आती है और समय के साथ-साथ धन आगमन के योग भी बनते चले जाते हैं।
काले, नीले, भूरे और स्लेटी रंग से बचें – कई लोग अपने घरों को मॉडल लुक देने के लिए काले, नीले, भूरे और स्लेटी रंग की चादर-पर्दों आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु टिप्स में यह बताया गया है कि घर में यह रंग कम से कम रखने चाहिए। इन रंगों के माध्यम से घर में नकारात्मकता आती है और घर की आर्थिक स्थिति खराब होती चली जाती है। इसलिए ऐसे में यह जरूरी है कि इन रंगों से दूरी बनाई जाए।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।