Vaibhav Lakshmi Rajyoga 2026 Date Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: फ्यूचर पंंचांग के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। यह राजयोग चंद्रमा और शुक्र की युति से बनेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, धन, विलासिता, प्रेम और आकर्षण का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा मन, भावनाओं, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही चंद्रमा भावुकता प्रधान ग्रह है।
ऐसे में जब ये दोनों ग्रह अग्नि तत्व की राशि मेष में मिलते हैं, तो जीवन में नई शुरुआत, ऊर्जा और अवसरों का संचार होता है, जिससे व्यक्ति को भौतिक और मानसिक दोनों स्तरों पर लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
Durga Ashtami 2026: 25 या 26 मार्च कब है दुर्गा अष्टमी, जानिए कन्या पूजन की तिथि और शुभ मुहूर्त
ऐसे बन रहा है वैभव लक्ष्मी राजयोग
ज्योतिष के अनुसार वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने का मुख्य कारण शुक्र और चंद्रमा की युति है। आपको बता दें कि 26 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे और 18 अप्रैल के आसपास चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे यह संयोग बनेगा। आपको बता दें कि ज्योतिष में किसी भी दो शुभ ग्रहों की युति को सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है, और जब इनमें से एक शुक्र जैसा धन और ऐश्वर्य देने वाला ग्रह हो और दूसरा चंद्रमा जैसा मन और सुख का कारक हो, तो यह योग व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और संतुलन दोनों लाने का संकेत देता है।
ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से अचानक धन लाभ, निवेश में फायदा, नए आय स्रोत बनने, करियर में उन्नति और व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं, साथ ही मानसिक तनाव में कमी, पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी और रिश्तों में मधुरता भी देखने को मिलती है।
इन राशियों पर पड़ सकता है सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही आपका आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होने के संकेत हैं। यह योग मेष जातकों को नई शुरुआत, करियर में अवसर और आर्थिक लाभ दे सकता है।
साथ ही यह समय आत्म-प्रेजेंटेशन और सामाजिक आकर्षण बढ़ाने वाला भी साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार साबित हो सकता है। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन इस समय आपको थोड़ी अतिभावुकता से बचना चाहिए।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगोंं के लिए यह राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही आप इस दौरान देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय आपको मेहनत अच्छी करनी चाहिए। साथ ही पूरा फोकस पढ़ाई पर करना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों को वैभव लक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। वहीं जो कारोबारी वर्ग हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।
हांलाकि किसी भी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
