Venus Transit in Libra 2022 Date, Timings, Prediction & Effects: ज्योतिष के अनुसार 18 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। शुक्र का यह गोचर एक त्रिकोण राजयोग बना रहा है। जिसका अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। शुक्र को धन और ऐश्वर्य का अधिपति माना जाता है। शुक्र के इस गोचर से 3 राशियों की कुंडली में त्रिकोण राजयोग बनेगा। यह इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि वो कौन सी तीन राशियां हैं-
कन्या राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव
Venus Transit Effect on Virgo: कन्या राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से बने त्रिकोण राज योग से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को बड़ा लाभ या बड़ी डील मिलेगी। वाहन खरीदा जा सकता है। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। आपके कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव
Venus Transit Effect on Capricorn: तुला राशि में शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इस मौके पर बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। व्यापार में उन्नति की संभावना है। अगर आप कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों के करियर के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धन लाभ के पूर्ण संकेत हैं। मेहनत रंग लाती है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो शादी जल्द ही पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव
Venus Transit Effect on Aquarius: शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आता है। कुंभ राशि वाले अपने भाग्य के धनी होते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, किसी यात्रा पर जाना होगा। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं। तो यह सबसे अच्छा समय है। मान सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा, परिवार को सुख-समृद्धि मिलेगी। यदि आप विदेश में व्यापार कर रहे हैं तो लाभ होगा।