ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिसको त्रिग्रही योग से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे निर्माण होगा इस त्रिग्रही योग का और कौन सीं राशियां है जिसको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं…
ऐसे होगा त्रिग्रही योग का निर्माण:
वैदिक पंंचांग के अनुसार 17 मई को मंगल ग्रह ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति और शुक्र देव विराजमान है। आपको बता दें मंगल ग्रह साहस और शौर्य के दाता है, गुरु बृहस्पि वृद्धि के कारक हैं। साथ ही शुक्र देव को धन और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस त्रिग्रही योग का निर्माण जिन राशियों पर विशेष पड़ेगा। आइए जानते हैं।
वृष राशि: आपके लिए त्रिग्रही योग का निर्माण लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र लाभ स्थान में मौजूद हैं। इसलिए आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शश नाम का राजयोग भी बन रहा है। साथ ही मंगल मित्र राशि में गुरु स्वराशि में विराजमान हैं। इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपके वैवाहिक जीवन और करियर के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो हंस नाम का राजयोग बना रहे हैं। मतलब अगर आप किसी हायर एजूकेशन में एडमिशन लेना चाहते हैं या आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो उसमें आपको किस्म का साथ मिलेगा। साथ ही परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो भी आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। फिल्म लाइन, होटल इंडस्ट्री और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। आप एक पुखराज पहन सकते हैं।
वृश्चिक राशि: त्रिग्रही योग का निर्माण आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी गोचर कुडली में शश नाम का महापुरुष बन रहा है। साथ ही इस समय आप लव मैरिज मे सफल हो सकते हैं। क्योंकि आपके दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है और वह गुरु के साथ बैठे हुए हैं। वहीं शनि देव आफके सुख भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा।