scorecardresearch

आज का पंचांग, 24 अक्तूबर 2020: आज बनने वाले हैं कौन-से खास योग, जानें दुर्गाष्टमी-महानवमी का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन का मुहूर्त और राहु काल का समय

Durgashtami/ Aaj Ka Panchang: कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए।

aaj ka panchang, 23 october panchang, panchang
आज पूरा दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा।

Today Panchang 24 October 2020 (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें रूप यानी माता महागौरी की आराधना की जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कई लोग इस दिन नवरात्र के व्रतों का पारण भी करते हैं।

कहते हैं कि किसी भी पूजा पाठ को करने के दौरान पंचांग और मुहूर्त का खास ख्याल रखना चाहिए। बिना मुहूर्त में किये गये कार्यों का फल नहीं मिलता है। इस साल दुर्गाष्टमी का त्योहार 24 अक्तूबर, शनिवार यानी आज मनाया जाएगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त –

बन रहा है सर्वार्थसिद्धि योग – आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रात 1 बजकर 28 मिनट से सुबह 6 बजकर 28 मिनट सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। बता दें कि इस योग को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में किये गए कार्य निश्चित तौर पर सफल होते हैं। इस योग में नई नौकरी या कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए। जैसा कि नाम से प्रतीत होता है, इस योग में किये गए कर्म शुभ फल देने वाले होते हैं।

आज रात 2 बजकर 38 मिनट से श्रवण नक्षत्र लगेगा। आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। उसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी।

आज के शुभ मुहूर्त – आज अभिजित मुहूर्त भी बना रहेगा, दोपहर 11:43 से लेकर दोपहर 12:28 तक यह मुहूर्त बन रहेगा। दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। वहीं, सुबह 3 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक अमृत काल रहेगा। शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त का समय है। सायाह्न सन्ध्या का समय शाम 5:42 से 6:59 होगा। इसके अलावा, रात 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता मुहूर्त लगा रहेगा।

कब रहेगा राहु काल – सुबह 09 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 10 बजकर 41 मिनट तक राहुकाल का समय है। वहीं, गुलिक काल का समय सुबह 06 बजकर 28 से 07 बजकर 52 मिनट तक माना जा रहा है। इसके अलावा, सुबह 06 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 13 मिनट तक दुर्मुहूर्त भी लगा रहेगा। इसके अलावा, यमगण्ड काल दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 24-10-2020 at 06:02 IST