Trigrahi Yog In Kumbh 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार 13 फरवरी को त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में संचरण कर जाएंगे। वहीं आपको बता दें कि कुंभ राशि में राहु ग्रह पहले से ही स्थित हैं। ऐसे में इन तीनों ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Vastu Tips: घर बनवाने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, धन- समृद्धि के साथ जीवन में आएगी संपन्नता, मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  धन संबंधी उलझनें सुलझ सकती हैं और पुराने लेन-देन में राहत मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान सही समय पर लिया गया निर्णय भाग्य को मजबूत कर सकता है। साथ ही इस समय आपके परिवारीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से मिथुन राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सूझबूझ से किए गए निर्णय लाभ दे सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आप खुद को पहले से अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे। वहीं छात्र विदेश में जाकर इस समय पढ़ाई कर सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें