Tirgrahi Yog In Mesh: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके त्रिग्रही योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहों की यह युति किसी के लिए शुभ रहती है तो किसी अशुभ आपको बता दें कि 31 मार्च को मेष राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग राहु, बुध और शुक्र की युति से बन रही है। इस त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस अवधि में सेहत को लेकर परेशानी और धनहानि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
त्रिग्रही योग आप लोगों के लिए थोड़ा नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से अष्टम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही नया काम शुरू नहीं करें। वहीं निवेश करने से भी बचें। अन्यथा धनहानि हो सकती है। वहीं जो काम कार्य- व्यापार कर रहे हैं तो आपको सामान्य लाभ रहेगा। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। साथ ही घर पर किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग थोड़ा प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में बन रहा है। इसलिए धन तो आएगा, लेकिन फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही आपको रिलेशनसिप में धोखा मिल सकता है। वहीं कोई मित्र या बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। साथ ही नए निवेश से भी बचें। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल या परिवार में किसी के साथ वाद- विवाद भी हो सकता है। इसलिए लगातार बहस से बचें, तो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के लोगों को थोड़ा हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान में बन रही है। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों मे निराशा हाथ लग सकती है। साथ ही इस अवधि में आर्थिक मामलों में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
साथ ही कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। वहीं इस समय आपको रिलेशनशिप में कुछ परेशानी हो सकती है। साथ ही अगर आप शादीशुदा है, तो इस अवधि में जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब रह सकती है।