Trigrahi Yog In Kumbh: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है और फरवरी में सूर्य और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे त्रिग्रही योग का बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको त्रिग्रही योग बनने से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम स्थान में बनेगा। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। मतलब उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनेगा। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। व्यापारियों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप कई माध्यम से धन कमा सकते हैं। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्त बेहद शानदार रहेगा। कहीं से नई जॉब का कोई प्रपोजल आपको मिल सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव में बनेगा। जिसे रोग और शत्रु का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके वेतन और आपके पद को बढ़ाने के बारे में विचार किया जा सकता है।