Trigrahi Yog In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह- नक्षत्र समय- समय पर राशि परिवर्तन और युति बनाते रहते हैं। यह युति किसी के लिए शुभ रहती है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मकर राशि में शनि, शुक्र और सूर्य देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Capricorn) का निर्माण होने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों को इस अवधि में धनलाभ और करियर में उन्नति के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम विवाह का भाव माना गया है। इसलिए इस अवधि में आपके प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। साथ ही छात्रों की रुचि शिक्षा के प्रति बढ़ेगा, पढ़ाई के प्रति यह अधिक गंभीर होंगे। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और प्रापर्टी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस योग की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस अवधि में आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
त्रिग्रही योग धनु राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे स्थान में बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। कारोबार में आपका लाभ बढ़ेगा। इस समय आपको आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। वहीं जो अगर आपका धन कहीं अटका है तो वह इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी से जुड़ा है जैसे- (शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर, मीडिया और वकील) आपको यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है।