Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर नाम का गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग नाम के पहले अक्षर पर खास ध्यान देते हैं। हिंदू धर्म में नाम जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद जिंदादिल माने जाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये जुनूनी भी होते हैं। जिस चीज को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।
दूरदर्शिता और नेतृत्व का गुण होता है विद्यमान:
जिनके नाम का पहला अक्षर A, C या फिर L होता है वो लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। साथ ही यह महंगी- महंगी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। इन नाम के लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है और इनके अंदर दूरदर्शिता का गुण भी विद्यमान होता है। ये हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। ये अपनी बातचीत की शैली से सामने वाले को अपनी ओर जल्दी ही आकर्षित कर लेते हैं।
जिंदादिल और सामाजिक होते हैं ये लोग:
ये लोग जॉब और व्यापार दोनों ही कर सकते हैं। ये साहसी भी होते हैं इसलिए ये कार्यक्षेत्र और लाइफ में जोखिम उठाने से नहीं घबराते। परिस्थितियां चाहे कितनी ही विपरीत क्यों न हो ये हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग सामाजिक भी होते हैं और सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ भाग भी लेते हैं। ये जिंदादिल होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
खुलकर करते हैं पैसा खर्च:
जिनके नाम का पहला अक्षर A, C या फिर L होता है वो लोग हर चीज अपने हिसाब से करना पसंद है। ये अपना काम निकलवाने में माहिर माने जाते हैं। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीते हैं। ये पैसा खर्च करने में जरा सी भी कंजूसी नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022