अक्सर हमारे घरों में अचानक से ऐसी अशुभ घटनाएं होने लगती हैं, जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक बीमारी, नौकरी-व्यवसाय में संकट, बेकाबू तनाव और धन की कमी अशुभ घटनाओं के संकेत हैं । लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अशुभ घटनाओं के आने से पहले ही घर में कुछ अजीबोगरीब संकेत दिखने लगते हैं। ये संकेत बताते हैं कि व्यक्ति के लिए बुरे दिनों की शुरुआत हो सकती है।
तुलसी के पौधे को सूखना
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाता है। तुलसी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में हरा-भरा रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। लेकिन अगर उसका पौधा सूखने लगे तो मान लीजिए कि आपका बुरा समय करीब आ गया है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है, उस घर में धन का अभाव होता है।
बार-बार शीशा टूटना
घर में शीशा टूटना आम बात है। लेकिन अगर ऐसा बार-बार होता है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ है। घर में कांच का सामान या शीशा टूटना अशुभ घटना का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है। यह घरेलू संबंधों में दरार का भी संकेत है। घर में कभी भी कांच के टुकड़े या टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए।
गोल्ड का खोना
सोने का कोई गहना खो जाए और लाख कोशिशों के बाद भी न मिले तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। धन हानि का संकेत माना जाता है। सोने का खो जाना घर की आर्थिक स्थिति खराब होने का संकेत है।
बिल्ली का रोना
अगर आपको घर में या उसके आसपास बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई दे तो सावधान हो जाएं। बिल्ली के रोने को शास्त्रों में अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, वहां सुख-समृद्धि आती है। यह जीवन में किसी अप्रिय घटना का संकेत है। बिल्ली का अचानक सड़क पार करना भी अशुभ माना जाता है।
घर के आसपास चमगादड़
चमगादड़ का घर में घूमना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार घर के आसपास चमगादड़ का मंडराना व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानी का संकेत होता है। इन संकेतों को देखने के बाद लोगों को बेहद सावधानी से काम लेना चाहिए।
पूजा का दीपक बुझना
घर में मंदिर में आरती करते समय अगर पूजा का दीपक बुझ जाता है तो सावधान हो जाएं। यह बहुत ही बुरा संकेत है। अगर ऐसा लगातार किसी घर में होता है तो यह देवी-देवताओं के नाराज होने का संकेत होता है। देवी-देवताओं के नाराज होने से घर में दरिद्रता का प्रभाव बढ़ता है। इस अप्रिय घटना से छुटकारा पाने के उपाय अवश्य करें।
पैसा हाथ में नहीं रहता
कई बार व्यक्ति अचानक आर्थिक तंगी से घिर जाता है। इनकम कम होती है और खर्चे बढ़ते हैं। मनुष्य चाहकर भी नहीं बच सकता। हाथ में पैसा न होना या आने पर उसे खर्च करना माता लक्ष्मी के क्रोध का संकेत है। ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।