Mulank Six Effect: ज्योतिष शास्त्र मेंं जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही अंक शास्त्र में व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसके नेचर और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम आपको ऐसी जन्मतिथि के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें पैदा हुए लोग केयरिंग और बेस्ट पार्टनर (Best Partner) साबित हो सकते हैं। हम बात करने जा रहे हैं, मूलांक 6 (Mulank Six) के बारे में जिस पर शुक्र देव (Venus Planet Effect) का आधिपत्य है। मतलब 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का आर्कषक व्यक्तित्व होता है। आइए जानते हैं इन लोगों के बारे में और जानकारी…
बेस्ट पार्टनर होते हैं साबित
रत्न शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, ये लोग बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर की अच्छे देखभाल करते हैं और कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले उसकी सलाह लेते हैं। इस मूलांक के लोग कमिटमेंट करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। आप जिससे प्यार करते हैं, उनके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होते हैं। ये लोग वफादार भी होते हैं। ये अपने पार्टनर की भावनाओं को बखूबी समझते हैं और उनका हर हाल में सम्मान करते हैं। ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं अच्छा नाम
मूलांक 6 वाले लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग फिल्म लाइन, एक्टिंग, फैशन डिजाइनिंग और मीडिया लाइन में अच्छा नाम कमा सकते हैं। ये लोग कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों की फ्रेंड सर्किल लंबी चौड़ी होती है। ये लोग जीवन को खुलकर जीते हैं। ये लोग सेविंग में बहुत कम विश्वास करते हैं। इसलिए ये खुलकर पैसे खर्च करते हैं।
जानिए शुभ अंक और रंग
मूलांक 6 वाले लोगों का रंग क्रीम कलर होता है। वहीं अगर शुभ रंग की बात करें तो आपके शुभ अंक 1,5,6 और 8 हैं। इन नंबर का आप इस्तमाल कार, बाइक या मोबाइल नंबर खरीदने में कर सकते हैं।