मोटापा दूर करने के लिए किए जाते हैं ये पांच ज्योतिषीय उपाय!
कई बार कुंडली में ग्रहों की दशा खराब होने से भी मोटापा हो जाता है। ऐसे में ग्रहों की दशा ठीक करने के लिए कहा जाता है कि शनिवार और रविवार के दिन मोटे लोगों को उपवास करना चाहिए।

मोटापे की समस्या से कई लोग परेशान हैं। मोटापे की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामान्य रूप से मोटापे को एक तरह की बीमारी भी कहा जाता है। इसके अलावा मोटापे को कई बीमारियों का जड़ भी माना गया है। लोग मोटापा दूर करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग इसके लिए ज्योतिषीय उपाय भी अपनाते हैं। क्या आपको इन ज्योतिषीय उपायों के बारे में पता है? यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही पांच ज्योतिषीय उपाय बता रहे हैं जिन्हें मोटापा दूर करने के लिए अपनाया जाता है।
1. कई बार कुंडली में ग्रहों की दशा खराब होने से भी मोटापा हो जाता है। ऐसे में ग्रहों की दशा ठीक करने के लिए कहा जाता है कि शनिवार और रविवार के दिन मोटे लोगों को उपवास करना चाहिए। आप थोड़े-बहुत फल खा सकते हैं।
2. मोटापा कम करने के लिए रांगे की अंगूठी पहनने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि रांगे कि अंगूठी धारण करने से मोटापा घटता है।
3. कहा जाता है कि अत्यधिक मोटापे से परेशान लोगों को फिरोजा पहनना चाहिए। इससे मोटापा कम होने की बात कही गई है।
4. मोटापा कम करने के लिए एक काले रंग का धागा अनामिका अंगुली में लपेटें। इस धागे के ऊपर रांगे की अंगूठी पहनें। ऐसा रविवार के दिन करने के लिए कहा गया है।
5. एक अन्य ज्योतिषीय उपाय में लाल रंग के फल और सब्जियों का सेवन करने के लिए कहा गया है। ऐसा करने से संबंधित ग्रह की दशा कुंडली में खराब नहीं होती जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है।