Astrology: शास्त्रों में दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं से जुड़ी बातें बताई गई हैं। किसी चीज के अशुभ और किसके शुभ संकेत होते हैं यह भी बताया गया है। वैदिक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र में पशु-पक्षियों के भी कई महत्व और फायदे बताए गए हैं। वहीं घर में कुछ पक्षियों का आना शुभ और कुछ का आना अशुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि घर में कबूतर का आना किस बात का संकेत होता है। घर में कबूतर का आना शुभ होता है या अशुभ।
ज्योतिष में कबूतर का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में कबूतर का बहुत महत्व बताया गया है। कबूतर को शांति का प्रतीक और धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी का भक्त माना जाता है।
क्या घर में कबूतर का आना होता है शुभ?
शकुन शास्त्र के अनुसार घर में कबूतर का आना शुभ होता है। कबूतर घर की छत या बालकनी में आए तो उसे दाना जरूर खिलाएं। मान्यता है कि इससे जीवन की बाधाएं समाप्त हो जाती है। वहीं यह भी मान्यता है कि अगर कबूतर घर के अंदर आ गया है, तो मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन या अन्य कोई लाभ भी हो सकता है।
क्या घर में कबूतर का घोंसला बनाना होता है अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि कूबतर आपके घर में घोंसला बना रहा है, तो यह अशुभ संकेत हो सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में समस्याएं आने के साथ आर्थिर रूप से भी हानि हो सकती है।
कबूतर से जुड़ी अन्य मान्यताएं
ज्योतिष शास्त्र में कबूतर से जुड़ी कई अन्य मान्यातएं भी बताई गईं हैं। जिसका जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिस जातक की कुंडली में राहु दोष होता है, उसे कबूतर को घर के आंगन में दाना खिलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे राहु ग्रह दोष दूर होता है। वहीं कबूतर को खाना खिलाने से शादी या प्रेम संबंधों में आ रही समस्या दूर हो जाती है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कबूतर सिर के उपर से जुड़ जाए, तो जल्द ही आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।