स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों के माध्यम से धन प्राप्ति होने की है मान्यता, जानिए
Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन किया जाता है। इस शास्त्र के जानकारों का मानना है कि सपनों से भविष्य में आने वाली परिस्थितियों के बारे में पता चल सकता है। इसलिए इस शास्त्र में दिए गए तर्कों पर लोग यकीन करते हैं।

Swapan Shastra for Money: स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन किया जाता है। इस शास्त्र के जानकारों का मानना है कि सपनों से भविष्य में आने वाली परिस्थितियों के बारे में पता चल सकता है। इसलिए इस शास्त्र में दिए गए तर्कों पर लोग यकीन करते हैं।
कहा जाता है कि सपनों के माध्यम से जीवन में विभिन्न प्रकार के योग भी बन सकते हैं। इस शास्त्र में ऐसे सपनों का भी ज़िक्र किया जाता है, जिनसे धन आगमन के योग बन सकते हैं। कहते हैं कि इन सपनों का प्रभाव धीमी गति से होता है, लेकिन होता जरूर है। इसलिए इन सपनों को बहुत प्रभावशाली और परिवर्तन लाने वाला माना जाता है।
सपने में हरा आसमान देखना – सपने में हरा आसमान देखना एक शुभ सपना माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने से धन लाभ के योग बन सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा सपना देखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बदलनी शुरू हो जाती है। माना जाता है कि इस सपने के माध्यम से सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। कोशिश करें कि ऐसा सपना किसी को न बताएं। यह सपना देखने के बाद श्री कुबेर के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
आसमान गिरते हुए सिक्के देखना – आसमान से गिरते हुए सिक्के देखना एक अच्छा सपना है, लेकिन अगर सिक्के आपके ऊपर गिरते हैं तो इस सपने का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को झेलने पड़ते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा सपना देखने से घर की तिजोरियां भरनी शुरू हो जाती हैं और धन वृद्धि के योग बनने लग जाते हैं। यह सपना देखने के बाद माता महालक्ष्मी के अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही उन्हें लाल रंग का पुष्प भी अर्पित करें।
मुस्कुराते हुए बच्चों को अपनी ओर आते देखना – कहते हैं कि मुस्कुराते हुए बच्चों को अपनी ओर आते हुए देखना एक शुभ सपना है। इस सपने के माध्यम से व्यक्ति को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस सपने को देखने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। माना जाता है कि ऐसे सपने व्यक्ति को सफलता प्राप्त करवाते हैं। स्वप्न शास्त्र में इस सपने को बहुत खास माना जाता है।