Surya Shukra Gochar 2026,Vipreet Rajyog 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से फरवरी माह काफी खास माना जा रहा है। फरवरी माह में कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है। ऐसे ही कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र की युति होने वाली है। दरअसल, 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में आ जाएंगे। जहां पर वह बुध के साथ संयोग करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे।  इसके साथ ही राहु के साथ भी युति करेंगे। वहीं 13 फरवरी को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे शुक्र के साथ संयोग करके शुक्रादित्य का निर्माण तो करेंगे ही। इसके साथ ही मीन राशि में विपरीत राजयोग का भी निर्माण करेंगे। सूर्य और शुक्र के द्वारा विपरीत राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। सुख-शांति के साथ धन-संपदा, मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं विपरीत राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…

रात 9 बजकर 54 मिनट से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, बुद्धि के दाता बुध बदलेंगे अपनी चाल, मिलेगा चौतरफा लाभ

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए विपरीत के साथ-साथ शुक्रादित्य राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही तरक्की के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इंटरव्यू या फिर ऑफर लेटर मिलने जैसी अच्छी खबर मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। पिता के साथ आपके  रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। उनका आपको पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। सोना-चांदी, प्रापर्टी आदि में खूब निवेश करना लाभकारी हो सकता है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। धन-संपदा की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी चली आ रही समस्याओं का हल मिल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-सूर्य के संयोग से बना विपरीत राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के लग्न भाव के स्वामी शनि धन भाव में विराजमान है। इसके साथ ही शनि साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। गुरु के पंचम भाव में होने से भाग्य के साथ संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। धन संचित करने के साथ पैतृक संपत्ति मिल सकती है।

शुक्र धन, विलासिता और सुख के कारक है। ऐसे में विपरीत राजयोग इस राशि के जातकों के जीवन में नया बदलाव लेकर आ सकता है। राहु आपकी सोच में बड़ा बदलाव डाल सकता है। ऐसे में नए और इनोवेटिव आइडियाज विकसित होंगे और बिजनेस में भी नए तरीके अपना सकते हैं। ऐसे में आपके व्यापार की मांग के साथ-साथ वैल्यू बनेगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

छठे भाव के स्वामी सूर्य और आठवें भाव के स्वामी शुक्र है। ऐसे में दोनों के संयोग से बारहवें भाव में विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राशि के लग्न भाव में शनि भी विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।  विलासिता से जीवन जिएंगे। हालांकि इसमें आपको अच्छा  खासा पैसा खर्च हो सकता है। सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शनि के कारण मानसिक तनाव में थे। लेकिन अब इस राशि में ग्रहों की स्थिति के कारण आपको मानसिक शांति मिल सकती है।

विदेशों में कोई पैसा आपका रुका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। विदेशी व्यापार के माध्यम से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। डूबा हुआ धन प्राप्त होगा। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।  गुरु की दृष्टि भी अष्टम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिष, तंत्र, मंत्र, रिसर्च से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। 

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें