Sun Transit In Mesh: वैदिक ज्योतिष अनुसार एक समय- समय पर गोचर करके अपनी उच्च और नीच राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी दोनों पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि सूर्य देव की उच्च की राशि मानी जाती है। मतलब वह यहां अपना पूर्ण और शुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए इस गोचर का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से भाग्य, कर्म और विदेश स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको आध्यात्म में बढ़ सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी मनोकामना पूर्ण होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर आ सकते हैं। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग हैं। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको भी नौकरी मिलने के चांस हैं। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
साथ ही कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको इच्छाओं की पूर्ति होगी। लेकिन आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए आपको फैसले थोड़े सोच- समझकर लेने चाहिए। साथ ही सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप कोई संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बने हुए हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के योग बने हुए हैं।