scorecardresearch

सूर्य ने किया रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को भाग्योदय और करियर में तरक्की मिलने के प्रबल योग

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आइए जानते हैं सूर्य गोचर किन राशियों के लिए होगा लाभकारी।

surya gochar 2023, sun transit 2023
Sun Transit 2023: सूर्य चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। (Photo-freepik)

Sun Transit 2023: ग्रहों के राजा इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। वहीं, आज अब वह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से कई राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। बता दें कि सूर्य 25 मई को रात 9 बजकर 12 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए है। जहां पर वह 8 जून, गुरुवार को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ने वाला है। ऐसे में कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें विशेष लाभ मिलने वाला है। जानिए सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मेष राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी में भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ सकते हैं, क्योंकि आप उन्हें हर क्षेत्र में हराने वाले हैं।

सिंह राशि

सूर्य इस राशि में दसवें भाव में स्थित है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। ऐसे में पदोन्नति के चांसेस भी काफी अधिक है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं,जिससे आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु राशि

सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। अपनी मेहनत से आप करियर में भी तरक्की कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम फिर सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे।

वृषभ राशि

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पैसों के लेन-देन में भी फायदा मिल सकता है। करियर में भी तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 26-05-2023 at 08:33 IST
अपडेट