Surya Grahan 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या यानी 17 फरवरी लगने वाला है। शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में लगने वाला है। सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर आरंभ होगा, जो शाम 7:57 बजे समाप्त होगा। ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने वाला है। इसके अलावा कुंभ राशि में शुक्र, राहु, बुध के साथ चंद्रमा भी विराजमान होंगे, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। पंडित केपी शुक्ल से जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन पर सूर्य ग्रहण का क्या असर देखने को मिलने वाला है…

Surya Grahan Kab Hai, Sutak Kaal, Annular Solar Eclipse 2026 Date, Visible in India LIVE Updates

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली के 11वें भाव यानी लाभ स्थान से सूर्य का गोचर हुआ है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। शास्त्रीय मत के अनुसार, यदि कोई ग्रह ग्रहण, अस्त या नीच स्थिति में भी 11वें भाव से गोचर करता है, तो कुछ न कुछ लाभ अवश्य देता है। यह समय साधना, शोध और ज्ञान वृद्धि के लिए अच्छा है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन में छवि को लेकर सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

वृषभ राशि के लिए सूर्य 10वें भाव में रहने वाले हैं। इस भाव को करियर और प्रतिष्ठा से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में अपनी एक अलग पहचान मिल सकती है। लेकिन राहु के कारण षड्यंत्र या अधिकारियों से टकराव संभव है। योजनाएं गोपनीय रखें और पिता व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि में सूर्य 9वें भाव में रहेंगे। जहां पर राहु का भी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में भाग्य का साथ शायद कम ही मिले। इसके अलावा पिता या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या अस्थिरता की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो शेयर बाजार या सट्टेबाजी में किसी भी प्रकार का निवेश करते समय सावधानी आवश्यक है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि में सूर्य 8 वें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक और विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लेकिन सामान्य लोग अपने स्वास्थ्य, परिवार और खर्चों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के लिए सूर्य 7वें भाव में रहने वाले हैं। इसी भाव में राहु के साथ अन्य ग्रह विराजमान है। इसके साथ ही आपकी राशि में शनि की ढैया भी चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को वैवाहिक और व्यावसायिक संबंधों में अहंकार से नुकसान हो सकता है। धैर्य, विनम्रता और संयम बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के लिए सूर्य छठे भाव से संचरण कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। नौकरी परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। बुध के कारण लेखन, गणना और राजनीतिक कार्यों में सहायता मिल सकती है। रक्षा, चिकित्सा, कानून और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के पंचम भाव में सूर्य रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान मानसिक दुविधा या संतान संबंधी चिंताएं हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान और अनुशासन की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव से सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में हल्की अस्थिरता या तनाव संभव का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो अचानक स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की संभावना भी बन सकती है। बृहस्पति की शुभ दृष्टि थोड़ी राहत दिला सकती है।

धनु राशि (Sagittrius Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली में सूर्य तृतीय भाव में हैं। साहस और पराक्रम में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मित्रों, सहयोगियों या भाई-बहनों के साथ मतभेद की आशंका है। शनि की ढैया के प्रभाव से धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को अपने शब्दों और दस्तावेजों को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के द्वितीय भाव से सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।इस अवधि में पारिवारिक मतभेद या अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। बड़े निवेश या संपत्ति से जुड़े फैसले इस समय न लें, तो बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के साहस, आत्मविश्वास में थोड़ी सी कमी हो सकती है। छात्रों को परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कार्यस्थल और वैवाहिक जीवन में अहंकार से बचना अत्यंत आवश्यक है। 

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण मिला-जुला जाने वाला है। इस राशि के बारहवें भाव में सूर्य और लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी प्रकार का निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लेने की जरूरत है।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।