Surya grahan 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र अनुसार समय- समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। जिनका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को पड़ेगा। यह ग्रहण भारत के समयानुसार 07:03 से शुरू होकर दोपहर 12:28 तक रहेगा । इस ग्रहण को दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं भारत में इस ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे। लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण लाभप्रद साबित हो सकता है। इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही यह गोचर आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप सामाजिक रूप से और सक्रिय होंगे। इस समय आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक है, उनको संतान की प्राप्ति इस दौरान हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को ज्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं। जो व्यापारी लोग है, उनको नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।
साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपको मन प्रसन्न रहेगा। वहीं . वैवाहिक जीवन सुखमय बिताएंगे। साथ ही आप लोगों को शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपको कामों में सफलता मिलेगी।