scorecardresearch

सूर्य देव ने ‘युवा अवस्था’ में चलना किया शुरू, इन 4 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, अपार धनलाभ के भी योग

Sun Transit In Young Stage: पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य देव ने युवा अवस्था में प्रवेश कर लिया है। जिससे वृष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ हो सकता है।

sun transit in meen, surya gochar
Surya Dev Gochar: सूर्य देव ने किया युवा अवस्था में प्रवेश- (जनसत्ता)

Sun Gochar In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह कुमार, युवा और वृद्ध अवस्था में भ्रमण करते हैं। जिसमें वह युवा अवस्था में सबसे तेजी से फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि सूर्य अभी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह 12 डिग्री से आगे निकल गए हैं। इसलिए 12 से लेकर 18 डिग्री तक जो प्रभाव रहेगा, वो बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि सूर्य देव बुढ़ापा से निकलकर युवा अवस्था में आए हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में पिता, प्रशासन, आत्मा, का कारक माना जाता है। साथ ही ग्रहों में सूर्य देव को राजा माना गया है।  इसलिए सूर्य की युवा अवस्था का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य देव का युवा अवस्था में गोचर करना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य और गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में विराजमान हैं। आपतो बता दें कि सूर्य देव संसाधनों, सुख- समृद्धि, माता के सुख, कृषि के कारक हैं। इसलिए इस समय आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। साथ ही आपके कार्यों की सिद्धि हो सकती है। वहीं पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग हैं। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का युवा अवस्था में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके साहस और पराक्रम के स्वामी होकर सूर्य देव आपके कर्म भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको मेहनत से धनलाभ होगा। आपकी आजीविका की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को मार्च के बाद नए अवसर मिल सकते हैं। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का युवा अवस्था में गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना गया है। वहीं धन के स्वामी सूर्य देव भाग्य स्थान में है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपके कार्य में सिद्धि के योग हैं। इस समय आपको भाई- बहनों का साथ मिलेगा। साथ ही धर्म- कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य देव का युवा अवस्था में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों को सुखद और लाभदायक सिद्ध होगा। क्योंकि सूर्य देव कर्मेश होकर आपकी बुद्धि और संतान स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय बुद्धि से माध्यम कमाएंंगे। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। वहीं यह समय शिक्षक, विचारक, प्रबंधन से जुड़े लोगों को शुभ साबित हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 29-03-2023 at 10:26 IST
अपडेट