Sun Transit In Pisces: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी मित्र और शत्रु राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ज्योतिष अनुसार सूर्य और गुरु बृहस्पति में मित्रता का भाव है। इसलिए ज्योतिष में यह गोचर बेहद अहम स्थान रखता है। साथ ही इस गोचर से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
सूर्य देव का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य ग्रह आपकी गोचर कुंडली के केंद्र के स्वामी चतुर्थेश होकर लाभ स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि होगी। इनकम के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं जिन लोगों का व्याापर एस्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। लेकिन जो भी कार्य करें वो योजना के साथ करें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में सूर्य देव तृतीयेश होकर कर्म भाव पर आएंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही लाभ की प्राप्ति होगी। साहस- पराक्रम की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरपेशा लोगों का मार्च के बाद प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही नौकरपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
वहीं शनि देव आपके भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इसलिए आपको किस्मत का साथ मिलेगा। लेकिन इस समय आपक भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती हैं। मतलब निपट सकते हैं। साथ ही किसी रोग से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं आपको व्यापार में लाभ होगा। साथ ही आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। वहीं इस समय आपको इच्छाओं पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।