Surya Rashi Parivartan 2023: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी व्यक्ति के लिए सकारात्मक रहता है, तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ने 15 मार्च मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर किया है। इसलिए इस समय कुछ फिजूल खर्च हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं चिकित्सा पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ कुछ विषय को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का गोचर नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव ने आपकी आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर किया है। इसलिए इस अवधि में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लड़ाई झगड़े और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ कहासुनी हो सकती है। इसलिए बहस से बचें। वहीं अभी नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही पैसे का निवेश करने से भी बचें। माता के साथ भी संबध खराब हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है। इसलिए इस समय आपका भाई- बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही आर्थिक नुकसान या संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नया निवेश करने से भी बचें। वहीं इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। साथ ही अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपकी कोई डील होते- होते रुक सकती है।