Trigrahi yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा के साथ पिता, आत्मा, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है है। सूर्य एक राशि में करीब 30 दिन रहते है हैं। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। इस समय सूर्य मीन राशि में विराजमान है। जहां पर शुक्र और शनि के साथ युति करके त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे है। आमतौर पर शनि और सूर्य की युति शुभ नहीं मानी जाती है लेकिन इस समय शनि अस्त अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही सूर्य शुक्र के साथ युति करके शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में त्रिग्रही योग भी 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव डालेगा लेकिन इन 5 राशियों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। शनि शुक्र और सूर्य की युति से बना त्रिग्रही योग आपके बिजनेस और नौकरी में विशेष प्रभाव डाल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च को 01:08 ए एम बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर पहले से मौजूद शुक्र और शनि के साथ संयोग करके त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। 26 मार्च को 05:13 ए एम बजे शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातको के लिए त्रिग्रही योग कई मायनों में खास हो सकता है । इस राशि के बारहवेंभाव में शनि सूर्य और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में यह समय लाभकारी माना गया है क्योंकि शनि और शुक्र द्वादश भाव से प्रभाव डालते हुए धन लाभ और पुराने कार्यों को पूर्ण होने के संकेत देते हैं। अचानक लाभ या रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ भविष्य के लिए बचत कर पाने में में कामयाब हो सकते है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातको के जीवन में भी इस समय सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के ग्यारहवें भाव में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रगति, सामाजिक सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं। मित्रों या सहयोगियों से सहायता मिल सकती है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में एसएफएल हो सकते है । जीवन में सुख शांति बनी रहेगी ।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इन राशि के जातको के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ माना गया है क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र उच्च स्थिति में होकर लाभ देने की क्षमता रखता है। कार्यों में सफलता और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवन से परेशानियों को हटाने में मदद करते है ।
वृश्चिक राशि ( Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातको के लिए त्रिग्रही योग कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है । इस राशि के पंचम भाव में तीन ग्रहों की युति हो रही है । पंचम भाव में यह योग बनने से शिक्षा, संतान, बुद्धि और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऐसे में करियर में काफी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे है । उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। संतान की और से कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है । शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है ।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि जातकों के लिए सूर्य का त्रिग्रही योग काफी लाभकारी हो सकता है इस राशि की गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में शनि शुक्र और सूर्य की युति हो रही है । चतुर्थ भाव में प्रभाव होने से घर, वाहन, सुख-सुविधा और पारिवारिक जीवन में सुधार के योग बनते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय काफी लाभकारी हो सकता है सेहत की बात करे, तो अच्छी रहने वाली है है । आप ऊर्जावान महसूस कर सकते है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
