Navpancham Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा, मान-सम्मान, पिता, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी, नेतृत्व और यश आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिल सकता है। बता दें कि 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की राशि में पहले से ही शुक्र, बुध और राहु विराजमान है, जिससे चतुर्ग्रही से लेकर बुधादित्य, शुक्रादित्य और ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। वहीं कुंभ राशि में रहकर सूर्य मिथुन राशि में विराजमान गुरु के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले है। गुरु और सूर्य के संयोग से बना नवपंचम राजयोग 12 राशियों में से इन 3 राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में सफलता, मुनाफा मिलने की काफी अधिक संभावना है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 13 फरवरी को 04:14 ए एम बजे कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जब दो ग्रह एक-दूसरे से 5वें या 9वें भाव में आते हैं, तो उसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवपंचम योग का निर्माण होता है। 13 फरवरी को मिथुन राशि में सूर्य नौवें भाव और गुरु कुंभ राशि में पांचवें में विराजमान रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
नवपंचम राजयोग कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। जब लग्न भाव में गुरु और नौवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का विशेष साथ मिलने के संकेत मिलते हैं। ऐसे समय में खुशियों में वृद्धि और प्रगति की रफ्तार तेज होने की संभावना है।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो यह अवधि उपलब्धियों से भरी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं, साथ ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। प्रमोशन या इंसेंटिव मिलने की संभावना भी बन रही है।
व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रह सकता है। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं और नए प्रोजेक्ट्स या नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। सही रणनीति के साथ अच्छा मुनाफा कमाने में सफलता मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और नौकरी या व्यापार के माध्यम से धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिरता मजबूत हो सकती है।
प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे तथा साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय सकारात्मक रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस कर सकते हैं, जिससे दैनिक कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-सूर्य का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव सूर्य और नौवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण अपार सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि इस अवधि में पदोन्नति की उम्मीद बिल्कुल न करें।
व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इस राशि के जातक अपनी मेहनत और रणनीति के माध्यम से काफी मुनाफा कमा सकते हैं। इसके अलावा सट्टेबाजी या ट्रेडिंग के माध्यम से काफी पैसा कमाने के योग बन रहे हैं।
आर्थिक स्थिति की दृष्टि से ये अवधि आपके अनुकूल जा सकती है। धन संचय करने में आप सफल हो सकते हैं।
लव लाइफ के मामले में भी ये अवधि अच्छी जाने वाली है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा बन सकता है। जीवनसाथी के साथ खुश नजर आ सकते हैं।
स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-सूर्य का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में सूर्य और आठवें भाव में गुरु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का काम में अधिक मन लगेगा, जिससे शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।
करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और समर्पण के बल पर काफी लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपको अच्छे लाभ के साथ रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे पाने में सफल हो सकते हैं।
गुरु और सूर्य के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ पबी आप भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं।
लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक रहेंगे और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य के लिहाज से ये अवधि अच्छी जाने वाली है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर काफी शुभ राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जिससे 12 में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
