Surya And Shani Conjunction 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव मार्च में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही न्याय़ाधीश शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में होली बाद शनि और सूर्य का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम भाव बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस दौरान घर- परिवार में माहौल खुशहाल रहेगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार मार्केटिंग, वाणी, मीडिया, गणित और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का संयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करके हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपको बता दें कि इस समय आपको पैतृक धन और संपत्ति का लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
