Sunela Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि सही रत्न को कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार धारण करने से व्यक्ति को सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं सुनहरा रत्न के बारे में, जिसका संबंध गुरु बृहस्पति से माना जाता है। मतलब जो लोग पुखराज धारण नहीं कर सकते वो लोग सुनहला पहन सकते हैं। वहीं सुनहला धारण करने से आर्थिक उन्नति, ज्ञान, करियर और भाग्य में वृद्धि के योग बनते हैं। हालांकि, रत्न धारण करने से पहले कुंडली का विश्लेषण करवाना अच्छा माना जाता है।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
क्या है सुनहला रत्न?
सुनहला एक पीले रंग का रत्न है, जिसे कई जगह सुनहला स्टोन या सिट्रीन के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष में इसे बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि यह रत्न व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाने, डिसीजन मेकिंग अच्छी और आर्थिक मामलों में सकारात्मकता लाने में सहायक हो सकता है।
इन राशियों के लिए माना जाता है लाभकारी
ज्योतिष के अनुसार धनु और मीन राशि गुरु ग्रह की राशियां हैं, इसलिए इन राशि के जातकों के लिए सुनहला अनुकूल माना जा सकता है। इसके अलावा मेष, कर्क और सिंह राशि के कुछ जातकों को भी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति देखकर इसे धारण किया जा सकता है। हालांकि, केवल राशि के आधार पर रत्न पहनना उचित नहीं माना जाता। जन्म कुंडली में गुरु की स्थिति, भाव, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव को देखना जरूरी होता है।
07 या 08 अक्टूबर कब है गुरु प्रदोष व्रत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा- विधि
सुनहला रत्न पहनने के लाभ
मान्यता है कि सुनहला रत्न धारण करने से धन-संपत्ति, करियर, शिक्षा और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए इसे एकाग्रता और ज्ञान से जोड़कर देखा जाता है। वहीं नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह आत्मविश्वास और डिसीजन मेकिंग अच्छी करने वाला माना जाता है। वहीं सुनहला पहनने से दांपत्य जीवन में मधुरता आने की मान्यता है।
सुनहला रत्न धारण करने के नियम
सुनहला रत्न सोने की अंगूठी या लॉकेट में धारण करने की सलाह दी जाती है। इसे गुरुवार के दिन, गुरु ग्रह से संबंधित मंत्र का जाप करने के बाद धारण कर सकते हैं। अंगूठी धारण करने से पहले उसे गंगाजल या स्वच्छ जल से शुद्ध करना चाहिए। हालांकि, रत्न का सही वजन, धातु और धारण करने की विधि व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग हो सकती है।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
नोट: रत्नों के लाभ ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपचार या निश्चित परिणाम के रूप में नहीं लेना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
