Sun Transit In Aquarius: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव आत्मा, पिता, मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक हैं। इसलिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन ज्योतिष में बेहद अहम स्थान रखता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश (Surya Gochar In Kumbh) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना गया है। इसलिए सूर्य के प्रभाव से आपको सरकारी क्षेत्र से जबरदस्त सफलता मिलेगी। वहीं इस गोचर काल में आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं इस समय फिजूल खर्चों में कमी आएगी। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो सुखग रहेगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में होगा। इसलिए अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपने कोई निवेश किया है तो उससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगा. करियर की दृष्टि से आपके करियर में इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपक सूर्य देव के साथ शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। क्योंकि 17 जनवरी से आपको शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और बिजनेस के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम स्थान में होने जा रहा है। जिसे करियर और नौकरी का भाव माना गया है। इसलिए व्यावसायिक रूप से इस अवधि में व्यापार में लाभ होगा।
साथ ही करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है और इस समय आपकी कार्य करने की शैली में भी निखार देकने को मिलेगा।