surya planet gochar in meen: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को  लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, ख़ुशी, आनंद, दयालु, शाही उपस्थिति, वफादारी, पिता और मान- सम्मान का कारक माना जाता है। साथ ही सूर्य देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद गोचर करते हैंं, आपको बता दें कि सूर्य देव मार्च के महीने में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य का मीन राशि में गोचर का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…

23 फरवरी से कुंभ, मिथुन और वृष राशि के जातकों के जीवन में पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव, 18 महीने बाद मंगल करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश

इन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

सूर्य देव के गोचर से मीन, कुंभ, मिथुन, वृष और धनु राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

इन राशियों को रहना चाहिए सावधान

सूर्य देव के गोचर से कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। साथ ही कुछ फिजूल खर्च हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों का कारोबार थोड़ा धीमा चल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मतलब लापरवाही से बचना चाहिए।

वहीं मकर, मेष, मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहेगा। इन लोगों को कुछ सेक्टर में शुभ सूचना मिल सकती है। तो वहीं जीवन के कुछ सेक्टरों में चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।