Surya Gochar 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा और ख़ुशी का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 6 फरवरी को सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, इस नक्षत्र पर मंगल देव का आधिपत्य है। ऐसे में सूर्य देव के मंगल के नक्षत्र में प्रवेश से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय पुराने परेशानियों से राहत मिलेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा। वहीं इस दौरान वित्तीय मामलों में लाभ होगा और बड़े निवेशों या निर्णयों में सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं मकान, दुकान या कोई नई संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं, जो आपके लंबे समय तक लाभ देंगे। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। इस दौरान धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही फंसा हुआ धन इस समय मिल सकता है। वहीं इस दौरान आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही संयम और विवेक के साथ निर्णय लेने पर वित्तीय मामलों में लाभ होगा। वहीं पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
