Sun Transit 2023: नए साल 2023 में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। इसका लाभ कई राशियों के जातकों को मिल सकता है। कारोबार और करियर में तरक्की मिलने के साथ कई अन्य लाभ भी हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक धनु राशि में रहेंगे। सूर्य देव के इस गोचर का प्रभाव कई राशियों के जातकों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों की किस्मत बदल सकती है।
मेष राशि के जातकों को मिल सकता है सूर्य देव का साथ (Surya Gochar 2023)
सूर्य देव के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों के घर खुशियां आ सकती है। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के इस अवधि में विवाह हो सकते हैं। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त की योजना बना रहे जातकों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। माता-पिता और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिल सकता है।
सूर्य गोचर से कन्या राशि के जातकों को हो सकता है लाभ (Surya Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को सूर्य देव के राशि परिवर्तन से लाभ हो सकता है। एमएनसी कंपनियों में कार्यरत जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
वृश्चिक राशि पर सूर्य गोचर का प्रभाव (Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों पर सूर्य देव को गोचर का अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का भी लाभ मिल सकता है। सरकारी नीतियों से भी आपको फायदा हो सकता है।
मीन राशि के जातकों को सूर्य गोचर से हो सकता है लाभ (Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को सूर्य देव के इस गोचर से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में उच्च पदों पर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे जातकों को भी नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।