Chaturgrahi Yog 2026: फ्यूचर पंचांग के अनुसार 2 मार्च से ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार के दाता बुध, मायावी ग्रह राहु और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति से शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में बनेगा। आपको बता दें कि जब एक ही राशि या भाव में चार ग्रह एक साथ आते हैं तो उसे चतुर्ग्रही योग कहा जाता है।
ज्योतिष अनुसार यह योग व्यक्ति के जीवन में तेज बदलाव, नई संभावनाएं और बड़े निर्णयों का समय लेकर आता है। इस बार यह ग्रह स्थिति विशेष रूप से कुंभ, मिथुन, वृष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।
आपको बता दें कि यहां इन राशियों को सूर्य आत्मविश्वास देगा, बुध बुद्धि और रणनीति को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही मंगल साहस और ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं, जबकि राहु अचानक अवसर और अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है। हालांकि जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। कुल मिलाकर 2 मार्च से शुरू हो रहा यह समय इन चार राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक उन्नति के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या पद परिवर्तन का लाभ मिल सकता है।
साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। वहीं जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट, नई डील या प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिल सकता है। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। नेटवर्किंग और सामाजिक विस्तार के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं और इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। बस मेहनत करते रहें।
साथ ही विदेश से जुड़े काम, ऑनलाइन व्यवसाय या कम्युनिकेशन सेक्टर में कार्य करने वालों को विशेष लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस दौरन आर्थिक रूप से आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में नई रणनीति कारगर साबित हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि के जातकों को चतुर्ग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय निवेश से लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन निवेश धैर्यपूर्वक करें।
वहीं इस समय परिवार के सहयोग से कोई नया काम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर में स्थिरता आने की संभावना है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। व्यापार में नई रणनीति और साहसिक निर्णय लाभ दिला सकते हैं।
साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आपको कार्य रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
