Budhaditya Rajyog In Kumbh: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मविश्वास, पिता, सरकारी नौकरी, प्रशासन, मान–सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, तो वहीं बुध ग्रह को व्यापार, वाणी, तर्कशक्ति, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी कुंभ राशि में संचऱण कर रहे हैं और वहीं 13 फरवरी को सूर्य देव भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन दोनों ग्रहों युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसलिए इस युति का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
Kalashtami 2026: आज है कालाष्टमी व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, भैरव स्तुति और धार्मिक महत्व
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं इनकम के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के लोगों को बुधादित्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य भाव पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि मे आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप पूजा- पाठ के कार्योंं में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकार से जुड़े हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही परिवार के सदस्योंं के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो सोच-समझकर आगे बढ़ें, समय सहयोगी रहेगा। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
यह भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
