Navpancham Yog Ke Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु और मंगल ग्रह का नवपंचम योग बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
नवपंचम योग का बनना मेष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से स्वामी मंगल और बुद्धि, उन्नति, संतान के स्वामी सूर्य देव नवपंचम हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कर्म के द्वारा धन की प्राप्ति हो संभव है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आपके प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो परिवार में मतभेद चल रहे थे, उससे मुक्ति मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल देव बलवान स्थिति हैं और सूर्य देव नवम भाव हैं। जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही इस अवधि में आपके अंदर एनर्जी देखने को मिलेगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उनकी इस समय मुराद पूरी हो सकती है। स दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है आपको बस इस मौके का लाभ उठाना है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नवपंचम योग कर्क राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल आपके लाभ स्थान पर विराजमान हैं और केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। इसलिए वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। साथ ही धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
साथ ही अगर आपका व्यापार विदेशों से जुड़ा है तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप वीजा अप्लाई कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरी पेशा लोगों को को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।