Navpancham Yog : वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा है। आपको बता दें कि गुरु, सूर्य और मंगल ग्रह का नवपंचम योग बन गया है। यह योग लगभग 300 साल बाद बनने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
नवपंचम राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में क्योंकि आपके मन पर शनि आ जाएंगे। साथ ही लग्न मतलब शरीर पर शुक्र और राहु ग्रह स्थित हैं और राहु ग्रह की दृष्टि आपके करियर के भाव पर पड़ रही है। इसलिए आपको सुख- शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार दूध, दही, पनीर, या जल से संबधित है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि इन सब व्यापार पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है। वहीं व्यापार में कोई योजना सफल हो सकती है, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कुंटुंब, आर्थिक समृद्धि और परिवार के घर में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस रहेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अप्रैल के बाद नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नवपंचम राजयोग कर्क राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपके लग्न भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपका व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इसलिए इस समय मन की शांति मिलेगी। साथ ही लोग आपसे आकर्षित होंगे। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही देवगुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में विराजमान हैं। इसलिए इस समय किस्मत साथ दे सकती है। साथ ही चंद्र और गुरु नवपंचम योग बना रहे हैं। तो आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपके लाभ स्थान में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही विदेशों से आपको कोई लाभ हो सकता है। वहीं घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार या रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो कारोबारी हैं, उनकी कोई डील फाइनल हो सकती है।