Surya And Jupiter Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही ग्रह गोचर करते युति भी दूसरे ग्रह के साथ निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि अप्रैल की शुरुआत में गुरु और सूर्य ग्रह की युति (Surya And Jupiter Ki Yuti) बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति 12 साल बाद मेष राशि में बनने जा रही है। क्योंकि गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में भ्रमण करने जा हैं। इसलिए इस युति का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति के प्रभाव से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बनने जा रही है। जिसे भौतक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके भौतिक सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं घर की जरूरत से जुड़ा कोई लग्जरी सामान खरीद सकते हैं। साथ ही इस युति की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य और गुरु ग्रह की युति धनु राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनेगी। जिसे संतान और प्रेम विवाह का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो नव दंपति हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं परिवार के लोगों या फिर लव पार्टनर के साथ आप कहीं डिनर डेट पर जा सकते हैं।
साथ ही जो छात्र हैं, वो किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं आपको सूर्य- गुर ग्रह के साथ- साथ शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। क्योंकि 17 जनवरी से शनि देव के गोचर करते ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है।