Som Pradosh Vrat: शास्त्रों के अनुसार त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन व्रत भी रखा जाता है। वहीं वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat December 2022) 05 दिसंंबर 2022 को किया जाएगा। क्योंकि इस दिन सोमवार पड़ रहा है। इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। मान्यता है कि प्रदोष व्रत भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसलिए जो लोग प्रदोष व्रत रखते हैं, उनको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय…
प्रदोष व्रत तिथि (Pradosh Vrat Tithi)
वैदिक पंचांग के मुताबिक मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 5 दिसंबर 2022 को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर आरंभ हो रही है। वहीं इसका अंत अगले दिन 06 दिसंबर 2022 को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है। वहीं प्रदोष व्रत में पूजा शाम के समय होती है। इसलिए यह व्रत 5 दिसंबर को ही मनाया जाएगा।
प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh Muhurt)
पंचांग के मुताबिक सोम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त 05 दिसंबर 2022 को सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा और इसका अंत 06 दिसंबर 2022 को 06 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस बीच में भोलेनाथ की उपासना की जा सकती है।
सोम प्रदोष व्रत उपाय (Som Pradosh Vrat Upay)
रोग मुक्ति पर करें ये उपाय
अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमार है, तो वह शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव का गंगाजल अभिषेक करें। साथ ही गाय के घी का दीया जलाकर रोग शांति की प्रार्थना करें। ऐसा करने से रोग मुक्ति होने की मान्यता है।
नौकरी मिलने की है मान्यता
अगर कोई व्यक्ति की काफी प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं लग रही हो तो वह व्यक्ति प्रदोष काल में शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से नौकरी के योग बन सकते हैं। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग हो तो वह व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखें और शाम को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।