Surya Grahan 2026 Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,आत्मा के ग्रह सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। जहां पर वह राहु के साथ युति करेंगे। वहीं 17 फरवरी को राहु अपनी छाया सूर्य पर डालेंगे, जिससे सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुंभ राशि में सूर्य के साथ राहु, बुध, चंद्रमा और शुक्र विराजमान रहेंगे। वहीं शनि की मूल त्रिकोण राशि मीन में सूर्य के होने से कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका आंशिक प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। ये एक खगोलीय घटना है और इसके नकारात्मक प्रभाव पूरी धरती पर फैलते हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण देश-दुनिया के साथ-साथ 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालने वाले हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का असर मेष, कर्क सहित इन 4 राशि के जातकों के जीवन में अच्छा पड़ सकता है
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026( First Solar Eclipse 2026)
सूर्य ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण): शाम 3:26 बजे
वलयाकार चरण की शुरुआत: शाम 5:12 बजे
ग्रहण का चरम/पीक समय: शाम 5:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: शाम 7:57 बजे
सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर होगा सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि में सूर्य 11वें भाव में विराजमान रहेंगे। पांचवें भाव का स्वामी होने के कारण सूर्य इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। पांचवां भाव संतान, शिक्षा और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सूर्य के ग्यारहवें भाव में आने से आय और लाभ में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। कमाई के अवसर मजबूत बने रहेंगे। हालांकि ग्रहण के प्रभाव से राहु सूर्य की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है, जिससे गलत तरीके से धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। सूर्य ग्रहण के समय साधना और ज्ञान के लिए भी अनुकूल है। साधना करने वालों को गुरु की दृष्टि और लाभ मिलेगा। नौकरी में विशेष रूप से रिसर्च और ज्ञान आधारित कार्य करने वालों को मान्यता और सफलता मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोग अपने कदम सोच-समझ कर उठाएं।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि में सूर्य 10वें भाव से विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए करियर में काफी लाभ मिल सकता है। राहु के प्रभाव के कारण किसी प्रकार के षड्यंत्र या अधिकारियों से विवाद का खतरा बना रहता है। इसलिए अपनी योजनाओं और गोपनीय जानकारियों को साझा न करें। स्वास्थ्य और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के नौवें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। राहु के साथ बना पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी अच्छी जाने वाली है। नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के लिए सूर्य छठे भाव से गोचर करेंगे। ग्रहण के समय छठे भाव में पंचग्रही योग बनेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों जैसे सलाहकार, डिफेंस, लॉ और मेडिसिन में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार करने वालों को खास प्रभाव देखने को मिल सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर काफी शुभ राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जिससे 12 में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
